क्रिएटिन क्या है ? इसके | फायदे | नुकसान | डोज़ जानिए सभ के बारे में।
इंट्रो | क्रिएटिन
दोस्तों स्वागत है। आपका आज के इस नए आर्टिकल में। आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे क्रिएटिन क्या होता है? यह काम कैसे करता है? इसके क्या फायदे और नुकसान है? इस आर्टिकल में आज हम इन सब के बारे में जानेंगे। तो चलिए इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।
Q1. क्रिएटिन क्या होता है?
Ans. यह शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह पोषक तत्व खाने में पाया जाता है। जैसे कि चिकन,बीन,मछली आदि चीजों में क्रिएटिन पाया जाता है। क्रिएटिन आपका शरीर खुद से भी बनाता है। आप इसे खाने या सप्लीमेंट के जरिया भी ले सकते हैं।
Q2. क्रिएटिन काम कैसे करता है?
Ans. तो ऊपर दिखाई हुई डायग्राम में आप को दिख रहा होगा। क्रिएटिन कैसे काम करता है। लेकिन मैं आपको एक बार समझा भी देता हूं। ताकि आपको अच्छी तरह से ही है पता चल जाए। जब आप क्रिएटिन अपनी बॉडी में डालते हैं। तो वह कैसे काम करता है। सबसे पहले क्रिएटिन आपके शरीर में जाता है।
तब वह क्रिएटिन फास्फेट में तब्दील हो जाता है। उसके बाद क्रिएटिन आपके मांसपेशियों में जमा हो जाता है। जब आप कसरत या कोई काम करते हैं। तब वह क्रिएटिन फास्फेट आपको उस काम को करने की शक्ति देता है। उसके बाद बनता है क्रेटनाइन। यह एक व्यर्थ प्रदार्थ (Waste material) होता है। जिसका कोई काम नहीं होता। यह फिर आपके खून में मिल जाता है। जब किडनी आकर खून को प्यूरिफाई (Purify) करती है। तब क्रिएटनाइन ब्लैडर के जरिए आपके शरीर से पेशाब के रूप में बाहर आ जाता है। तो इस प्रकार क्रिएटिन आपके शरीर में काम करता है।
Q3. क्रिएटिन के क्या फायदे हैं?
Ans. इसके फायदे इस प्रकार है।
- मसल ग्रोथ में मदद।
- यह आपको काम करने में ज्यादा शक्ति देता है।
- यह आपके जिंदगी को बेहतर करता है।
- क्रिएटिन बॉडी के मसल में पानी पकड़ कर रखता है। जिससे आपका शरीर उभरा और फूला नजर आता है।
- इससे आपको एनर्जी मिलती है। जिससे बॉडी में प्रोटीन ब्रेकडाउन कम होता है।
Q4. क्रिएटिन के क्या नुकसान हैं?
Ans. इसके कोई नुकसान नहीं है। लेकिन अगर आप हद से ज्यादा इसका इस्तेमाल करेंगे। तब यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी सेफ डोज 3 से 5 ग्राम है। वोह भी जब आप ट्रेनिंग कर रहे हैं। अगर आप क्रिएटिन लेते हैं। और आप पानी कम पीते हैं। तब भी यह आपके किडनी के ऊपर प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि कसरत करने के बाद आपके शरीर में क्रिएटनीन बनता है। जिसे बाहर निकालने के लिए आपको ज्यादा मात्रा में पानी पीना होगा।जिससे आपके शरीर को आसानी हो क्रिएटनीन को बाहर निकालने में।
Q5. कोन सा क्रिएटिन बढ़िया है?
Ans. तो देखा गया है। क्रिएटिन मोनोहाइड्रेट सबसे बढ़िया है।इसके बढ़िया परिणाम भी पाए गए हैं। और यह बहुत कम कीमत में आपको बाजार में और जहां से आपको विश्वास है वहां से आप इसे खरीद सकते हैं।
Q6. क्रिएटिन की प्रतिदिन सुरक्षित डोज क्या है?
Ans. इसकी सुरक्षित डोज 3 से 5 ग्राम है।
Q7. क्रिएटिन से किडनी खराब होती है?
Ans. इसे खाने से किडनी बिल्कुल खराब नहीं होती है। अगर आप दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीते हैं तोह।
Q8. क्रिएटिन शरीर के लिए आवश्यक है?
Ans. बिल्कुल यह शरीर के लिए आवश्यक है। अगर आप क्रिएटिन बाहर से भी नहीं खाएंगे तब भी आपका शरीर जो आप खाना खाते हैं। उससे क्रिएटिन खुद-ब-खुद से बनाएगा। जब आप चिकन मछली या बीन इन जस्ट चीजों को खाते हैं। तब भी आपको इनमें से क्रिएटिन मिलता ही है।
Q9. इसको खाने का कौन सा सही समय है?
Ans. आप इसे कभी भी ले सकते है। लेकिन अगर आप इसे कसरत से पहले लेना चाहते है। तोह आप इसे कसरत से 1 घंटे पहले भी ले सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है।
Q10. क्रिएटिन लोडिंग फेस क्या होता है?
Ans. लोडिंग फेस में आपको 15 से 20 ग्राम क्रिएटिन हर रोज 5 से 7 दिन के लिए लेना होता है। जिससे आपका शरीर जल्दी बने। लेकिन अगर आप कोई भी Competition में भाग नहीं ले रहे हैं। तब आपको सिर्फ 3 से 5 ग्राम ही प्रतिदिन लेना है। वह भी उस दिन जिस दिन आपने कसरत करनी है। एक बात ध्यान रखिए आप क्रिएटिन लेते समय 3 से 4 लीटर पानी आप प्रतिदिन पीजिए।
Q11. क्रिएटिन लेते समय कितना पानी पीना चाहिए?
Ans. 3 से 4 लीटर।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तोह आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। अगर आपका कोई सवाल रह गया है। तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपका कोई सुझाव है। तो आप हमें इस लिंक पर क्लिक करके अपना सुझाव भी भेज सकते हैं ।
Share with your freinds