ब्रेस्ट कैंसर के | लक्षण | इलाज | स्टेज | टेस्ट जानिए सभ के बारे में।
इंट्रो
तो दोस्तों स्वागत है आपका इस नए आर्टिकल में। आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे। ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है? इसके क्या लक्षण है? और इसे कैसे ठीक किया जाए? इसे ठीक करने के लिए कौन-कौन से इलाज उपलब्ध है? इस आर्टिकल में आपको सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। तो बिना समय ना गवाए। इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।
नोट = अगर आपको नीचे दिए आर्टिकल को पढ़कर यह लगता है। कि आपको ब्रेस्ट कैंसर है। तो आप कृपया करके अपने नजदीकी डॉक्टर से इसकी जांच कराएं।
Q1. ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है?
Ans. ब्रेस्ट के अंदर जो सेल होते हैं। जब उनकी ग्रोथ हद से ज्यादा बढ़ जाए। तो इसके कारण ब्रेस्ट कैंसर होता है। स्तन कैंसर महिला और पुरुष दोनों में पाया जाता है। महिलाओं में स्तन कैंसर पुरुष के मुकाबले ज्यादा पाया जाता है।
Q2. ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण क्या होते है?
Ans. ब्रैस्ट कैंसर के लक्षण निचे दिए गए है।
-
गांठ
तो ब्रेस्ट कैंसर का सबसे पहला लक्षण यह है। कि आपको आपके ब्रेस्ट के अंदर एक गांठ महसूस होगी। और या आपको आप के बगल में एक गांठ महसूस हो रही है। तो यह ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। यह बात दिमाग में रखिएगा कि हर एक गांठ ब्रेस्ट कैंसर नहीं होती है। अगर आपको कुछ ऐसा महसूस होता है। तो आप कृपया करके अपना डॉक्टर को दिखा लें।
-
दोनों ब्रेस्ट में असमानता
अगर आपको यह लगता है। कि आपका एक ब्रेस्ट दूसरे ब्रेस्ट से ज्यादा बढ़ा है। तब भी आप अपने डॉक्टर से इसकी जांच करवाइए। क्योंकि यह ब्रेस्ट कैंसर का एक लक्षण है।
-
निप्पल में बदलाव
अगर आपको आपके निप्पल में कोई बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। जैसे की आपके ब्रेस्ट की त्वचा के उप्पर लाल पन दिखना, निप्पल से डिस्चार्ज होना। तो यह भी ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हैं।
Q3. ब्रेस्ट कैंसर किन कारणों से हो सकता है ?
Ans. ब्रैस्ट कैंसर के होने के कारण निचे दिए गए है।
-
हारमोन-इंबैलेंस
अगर आपके शरीर में हारमोन-इंबैलेंस बहुत ज्यादा है। तब स्तन कैंसर का खतरा आपको बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
-
उम्र
अगर आपकी उम्र 40 से 50 साल के बीच में है। तब भी आपको स्तन कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा है।
-
फैमिली हिस्ट्री
अगर आपके परिवार में पहले किसी को ब्रेस्ट कैंसर की प्रॉब्लम रह चुकी है। तब भी आपको ब्रेस्ट कैंसर होने के चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं।
-
नशा
अगर आप किसी प्रकार का नशा करते हैं। जैसे कि दारु पीना या धूम्रपान तब भी आपको ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
Q4. ब्रेस्ट कैंसर की कितनी स्टेज होती हैं? और कितनी स्टेज तक इलाज हो सकता है?
Ans. यह कैंसर की चार स्टेज होती है। जिनमें से पहेली तीन स्टेज का इलाज किया जा सकता है। लेकिन अगर आप चौथी स्टेज पर हैं। तब आपका इलाज नहीं हो सकता।
Q5. कैसे पता करेंगे कि आप कौन सी स्टेज पर हैं?
Ans. पहेली स्टेज में गांठ का साइज 2 सेंटीमीटर से बड़ा होगा। स्टेज 2 में गांठ का साइज 5 सेंटीमीटर से बड़ा होगा। अगर कैंसर आप के बगल तक पहुंच चुका है। तब यह स्टेज 3 का कैंसर माना जाएगा। अगर कैंसर आप के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच चुका है। तो यह stage-4 कैंसर माना जाएगा।
Q6. ब्रेस्ट कैंसर को ढूंढने के लिए कौन-कौन से टेस्ट हैं?
Ans. कैंसर का पता लगाने के लिए यह तीन टेस्ट है :-
- अल्ट्रासाउंड
- मैमोग्राफी
- एमआरआई
तो देखिए अगर आपकी उम्र 40 साल से कम है। तो डॉक्टर आपको अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहेंगे। अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है। तो डॉक्टर आपको मैमोग्राम कराने के लिए कहेंगे। एम आर आई करानी है या नहीं। यह आपके डॉक्टर पर निर्भर करेगा। कि इसकी की जरूरत है? या नहीं? और अगर डॉक्टर को यह लगता है। की उस व्यक्ति को ब्रेस्ट कैंसर है। तो डॉक्टर बायोप्सी करके यह निश्चित करेंगे। कि उस व्यक्ति को कैंसर है या नहीं है।
Q7. ब्रेस्ट कैंसर के क्या इलाज उपलब्ध है?
Ans. ब्रैस्ट कैंसर के इलाज निचे दिए गए है
-
लुम्पेक्टॉमी (Lumpectomy)
यह इलाज उनले लिए है। जिनकी गांठ का आकार छोटा होता है। तब डॉक्टर उसे सर्जरी के जरिए उसी स्थान से निकाल देंगे।
-
मस्टेक्टॉमी (Mastectomy)
अगर ट्यूमर का साइज बड़ा है। तब इसमें लमपेक्टोमी कर पाना संभव नहीं है। और इसमें आपका पूरा ब्रेस्ट ही निकाल दिया जाएगा।
-
रेडियोथेरेपी (Radiotherapy)
सर्जरी हो जाने के बाद। जो बचे हुए टयूमर सेल्स होते हैं। उन्हें रेडियोथैरेपी के जरिए खत्म कर दिया जाएगा।
-
कीमोथेरेपी (Chemotherapy)
यह सर्जरी करने से पहले की जाती है। इसका करने का मकसद यह होता है कि अगर ट्यूमर का साइज बहुत बड़ा है। तो उसे कीमो थेरेपी के जरिए छोटा कर दिया जाए। जिससे सर्जरी के दौरान कोई दिक्कत ना आए। यह सर्जरी के बाद भी की जा सकती है। जिससे आपको यह कैंसर दोबारा होने के चांस कम हो जाएंगे। अगर किसी व्यक्ति को स्टेज 4th का कैंसर है। तब कीमोथेरेपी उसे दी जाती है। ताकि कैंसर के लक्षण काबू में आ जाए।
-
हारमोन-थेरेपी (Hormonal therapy)
कई मरीजों में यह कैंसर हार्मोन इन बैलेंस के कारण बहुत जल्दी बढ़ता है। तो इसमें डॉक्टर उस मरीज को एंटी हार्मोनल टेबलेट दी जाती है। जिससे उसका कैंसर कंट्रोल में रहे। और आगे जल्दी से ना बढ़े।
देखिए मैंने अभी आपको सब कुछ बता दिया है। कि ब्रेस्ट कैंसर का कौन सा इलाज है। इसकी कितनी स्टेज होते हैं। और अगर कोई भी जानकारी रह गई हो। तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स और इस लिंक पर क्लिक करके हमें बता सकते है। और मैं आपको उस प्रशन का उत्तर जरूर दूंगा। तो मैं मिलता हूं आपसे एक और अगले नए आर्टिकल में। तब तक के लिए स्वस्थ रहे हस्ते रहे।
Share with your freinds